पटना। इत्यादि उम्मत समिति की एक बैठक पटना के होटल में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय सदर बसी अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में दलित व अल्पसंख्यकों की भागीदारी को लेकर हुई जिसमें तय किया गया कि अगर दलित और अल्पसंख्यक एकजुट होकर बिहार विधानसभा में मिलकर चुनाव लड़े तो आसानी से तख्ता पलट किया जा सकता है । बैठक में विचार रखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय सदर वसी अहमद एडवोकेट ने कहा कि आज तक तमाम राजनीतिक पार्टियां दलित और अल्पसंख्यकों के वोट बैंक का इस्तेमाल करती रही है पर किसी ने दलित व माइनॉरिटी के हित की बात नहीं की है अगर हम एकजुट होकर इन अल्पसंख्यक विरोधी ताकतों के विरुद्ध खड़े हो जाएं तो भी हमारा भला हो सकता है । बैठक में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पोते यशवंत राव अंबेडकर ने कहा कि दलित हमेशा से हाशिए पर रखा गया है इसलिए अब समय है कि हम एकजुट होकर एक संगठन के बैनर तले आ जाएं और दलित व अल्पसंख्यक विरोधी ताकतों को अपनी शक्ति का एहसास कर दें। बैठक में प्रसादी पासवान ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव हम सबके लिए एक सुनहरा अवसर है जहां पर अगर हम एकजुट हो गए तो अपनी ताकत का एहसास कर सकते हैं और अपने हितों की लड़ाई लड़ सकते हैं बैठक में डॉक्टर बृजेश्वर गौतम ने अपने विचार रखें और कहा कि अब हमें डरने और भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है हमारे पास मौका है कि हम एकजुट हो जाएं और इत्तहादे उम्मत समिति के बैनर तले चुनाव लड़े। क्योंकि तमाम राजनीतिक पार्टियों ने एससी एसटी और माइनॉरिटी का आज तक भला नहीं किया तो अब इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है । उन्होने कहा कि पूरी उम्मीद है कि आगे भी इन संगठनों से हमारा भला नहीं होना है लिहाजा जरूरत है कि हम एकजुट होकर अपना एक अलग संगठन बनाएं और केंद्र व राज्यों की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएं तभी हम अपने हितों की लड़ाई लड़ सकते हैं । बैठक में सैकड़ो अम्बेडकरवादी समर्थकों व अल्पसंख्यक के साथ एडवोकेट बसी अहमद, प्रसादी पासवान, डॉक्टर राजेश्वर सिंह गौतम मौजूद रहे।