दलित व मुस्लिम संगठनों को एकजुट करने व उन्हें जिम्मेदारी देने के लिए आज एक बैठक पटना के सवेरा होटल में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्षता करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट ने कहा कि हमें उम्मीद है हम पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर दलित- मुस्लिम मोर्चा की गतिविधियों को तेज करेंगे और तेजी के साथ संगठन को बढ़ाएंगे आज की मीटिंग में कुछ पदाधिकारी को अस्थाई तौर पर नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर ऐसे लोगों को तलाश करें जो दलित- मुस्लिम मोर्चा की बागडोर सभाल कर उसे मजबूत करने का काम करें और दलित व मुसलमानों को एक मंच पर लाकर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़-कर कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा यदि हम ऐसा करने में सफल होते हैं तभी हम अपने अधिकारों की लड़ाई दमदार तरीके से लड़ सकते हैं। मीटिंग में सैकड़ों की तादत में बौद्ध, दलित व मुस्लिमों ने भाग लिया।