समाचार विवरण

  25 Jul 2025

लोक मोर्चा के विस्तार को हुई बैठक

आज लोक मोर्चा के 9 घटक दलों की बैठक मिनी बायपास स्थित एक शादी हाल में आयोजित की गई। इसमें ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट को मोर्चा में शामिल किया गया । मोर्चा में शामिल करने के बाद एडवोकेट वसी अहमद का मोर्चा संरक्षक स्वामी प्रसाद मौर्य ने तहे दिल से स्वागत किया। बैठक में तय हुआ कि सभी घटक दल मिलकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में मिलकर अपनी ताकत दिखाएंगे और एक मजबूत रणनीति बना कर मैदान में उतरेंगे। बैठक में पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, शेड्यूल  कॉस्ट, माइनॉरिटी के दर्जनों लोग मौजूद थे जिन्होंने एक स्वर में आगामी चुनाव में हिस्सा लेने की आवाज को बुलंद किया। बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य और एडवोकेट वसी अहमद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।