समाचार विवरण

  1 Aug 2025

आगरा में लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक विशाल मीटिंग आयोजित की गई

आगरा स्थित मेरी गोल्डन मैरिज हॉल में लोक मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक विशाल मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा के तमाम लोग उपस्थित थे । बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद ने कहा कि अब हमारे पास एकजुट होने के सिवाय अन्य कोई रास्ता नहीं है और विधानसभा चुनाव हमारे सर पर है । हम आज यहां से यह कसम लेकर जाएं कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम अपनी एक जुटता का प्रमाण दिखा दें और फिरकापरस्त ताकतों को सच का सामना करवा दें। उन्होंने कहा कि यही समय है हम सब को लोक मोर्चा पार्टी के बैनर तले आकर अपनी ताकत का एहसास करवाना होगा । आगामी विधानसभा चुनाव में हम प्रत्येक स्थान से अपने रिमाइंदों को उतरेंगे और चुनाव में विजय प्राप्त कर जन विरोधी ताकतों को उनकी गलतियों का एहसास कराएंगे। बैठक में वसी अहमद एडवोकेट के साथ लोग मोर्चा पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।