गोंडा में ज़ियाउल इस्लाम के निवास पर बाबू इसराइल की अध्यक्षता में मुस्लिम मजलिस की बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट वसी अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्तिथि में पार्टी के संगठन को लेकर चर्चा हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद ने बताया कि वर्तमान के राजनीतिक परिस्तिथियों में नव गठित लोक मोर्चा में मुस्लिम मजलिस में भाग लेकर देश के वंचित समाज को राजनीतिक रूप से एक जुट करके उसको न्याय दिलाने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओ को सम्भोदित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर मजलिस के कार्यकरता ज़िले में एस सी ओ बी सी समाज के लोगो से संपर्क स्थापित करके पिडीत लोगो के साथ और वंचित समाज के लोगो के साथ खड़े हों। लोक मोर्चा में पूर्व मंत्री स्वामि प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लीया है ज़िला अध्यक्ष मोहद आकिब ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुसलमानों के साथ पिछड़ी जाति व दलित लोगो के साथ भी अन्याय हो रहा है जिसको एकजूट होकर रोक जाना जरूरी है शहर अध्यक्ष हाफिज सलाउद्दीन ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मोर्या समाज के साथ धोखा किया था इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है तथा बैठक में पार्टी के कई कार्यकर्ताओ ने अपने विचार रखे