बरेली। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने सैलानी रोड पुराना शहर बरेली में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल तमाम अंजुमनों को इनामत देकर उनकी हौसला अफजाई की। ईद मिलादुन्नबी के इस अवसर पर ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के सैकड़ो आराकीन उनके इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ।राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित इस कैंप की सभी ने जमकर सराहना की।