गाजियाबाद। लोनी गाजियाबाद में गुर्जर समाज ने एक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के राष्टीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन में बोलते हुए वसी अहमद ने समस्त गुर्जर समाज से एकजुट होने का आवहन किया और मुस्लिम समाज के साथ होने का वायदा दिया। उन्होने कहा कि पूरा मुस्लिम समाज उनके साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलने को तैयार है। उनहोने कहा कि हमें राजनीतिक हिस्सेदारी नही प्रतिनिधित्व चाहिए और इसके लिए हमें अगर आन्दोलन भी करना पड़े तो हम सबको मिलकर लड़ना चहिए। उत्तर प्रदेश के तमाम राजनैतिक समीकरणों पर मुस्लिम और गुर्जर समाज के लोगें ने चर्चा की।ं विजय कसाना और राजकुमार सैनी ने इंडिया मुस्लिम मजलिस के अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गुर्रजर समाज, मस्लिम समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।