राकेश पासवान बिहार शरीफ से मुस्लिम मजलिस के प्रत्याशी घोषित
बिहार । बिहार शरीफ में मुस्लिम मजलिस पार्टी ने बिहार विधानसभा क्षेत्र से राकेश पासवान ग्राम दरियापुर जिला नालंदा को अपनी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। नामांकन प्रिक्रिया में मुस्लिम मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट वसी अहमद व प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पासवान जिला उपाध्यक्ष बिहारी कुमार प्रदेश प्रवक्ता रजनीश पासवान नागवंशी व अर्जुन पासवान ग्राम भगवानपुर जिला नवादा बिहार से मौजूद रहे।