8 Mar 2026
फरीदपुर विधानसभा में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी का जनसंपर्क अभियान तेज
फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच दीपेश भारती, प्रत्याशी - ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।
इस दौरान प्रत्याशी दीपेश भारती ने फरकपुर, फतेहगंज पूर्वी, गौटिया फरीदपुर, पदारथपुर, फतेहगंज मार्केट, भुता ब्लॉक के मेवा लाडपुर, भुबनपुर, टिसुआ, शिवपुरी, मिर्धान, केसरपुर, जिटौआ, खमरिया, वीरपुर, सबदलपुर, जेडतकिया, रजाऊ परसपुर , सरकड़ा, रसोइया, परेवा, बहादुरपुर और वाहनपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन मांगा।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अपनी स्थानीय समस्याओं जैसे सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को नेताओं के सामने रखा। प्रत्याशी दीपेश भारती ने लोगों को आश्वासन दिया कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा।
इस जनसंपर्क अभियान में पार्टी के जिला अध्यक्ष अतीक करम इदरीसी, विधानसभा अध्यक्ष मुख्तार अहमद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर लोगों से पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर दीपेश भारती ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि फरीदपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और कस्बे का विकास करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा भी जताया। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।