10 Mar 2026
फरकपुर, मझौआ और तराकखास गौटिया में दीपेश भारती का जनसंपर्क अभियान
122 फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में दीपेश भारती, प्रत्याशी - ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दीपेश भारती ने फरकपुर, मझौआ और तराकखास गौटिया गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर घर-घर संपर्क किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस अवसर पर समीर, इस्लामुद्दीन, फुरकान अली, दिनेश कुमार, सौरभ, शिव कुमार, गुलाम साबिर, वली खान, सद्दाम, असफाक खान, रियासत खान, इकराम और राजकुमार सहित कई ग्रामीणों से मुलाकात की गई। ग्रामीणों ने भी प्रत्याशी के सामने अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं।
दीपेश भारती ने कहा कि उनका उद्देश्य फरीदपुर विधानसभा के हर गांव और हर परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से ही विकास की नई दिशा तय की जा सकती है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम सिकंदरपुर में भी बैठक आयोजित की गई, जहां रईस भाई, अमर सिंह, सुरेशपाल, करण, ओमकार और सत्यपाल सहित कई ग्रामीणों ने उनसे मुलाकात की और अपने विचार साझा किए।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत करते हुए समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।