28 Apr 2026
तामीरे इन्सानियत कॉन्फ्रेंस का हुआ सफल आयोजन
मुरादाबाद-29 अप्रैल - 2026अन्जुमन तामीर इन्सानियत की ओर से एक अज़ीमुश शान काँफेरेन्स का आयोजन किलफ़्टन बन्केट हाल राम गंगा विहार में किया गया- जिस में शहर मुरादाबाद के धार्मिक तथा सियासी शख्सिायत ने शिर्कत की । इसके अलावा बड़ी तादाद मे लीडरान व बड़ी तादाद में दीनी मदरसो के आलिमों ने शिरकत की इस मौके पर तमाम लोगों ने अपने खयालात का इजहार करते हुए आज के माहोल मैं हमें ज़्यादा से ज़्यादा मानवता को बडावा देने की जरूरत पर जोर दिया! वक्ताओ ने कहा कि हमें आज उस तालीम की जरूरत है जो हमें सिखाती है कि हमें आपस मे भाई भाई है. और समाज में आपसी भाईचारे की जरूरत है। हमें अपने अन्दर से बुगज और दुशमनी को निकाल कर प्यार मुहब्बत का माहौल पैदा करना है।
इस कान्फ्रेन्स की अध्यक्षता नायब शहर इमाम मुफ़्ती फहद ने की तथा निज़ामत - लेखक फिरोज़ खान तथा तमीम अहमद नसिमी ने मिल कर अन्जाम दी। इस मौके पर भारी तादाद मे उलमा तशरीफ़् लाए! मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल मालिक मुगैसी साहब ने कहा इस समाज में जो परेशानिया है दुश्वारिया है। इन्सानित दम तोड रही है। इसको बचाने के लिये और हमें हुजूर अकरम स०की मक्की और मदनी जिन्दगी का मुताआला करना होगा जो जिन्दगी आप ने गुज़ारी उससे सबक हासिल कर के हम आज भी इस इनिसामित को जिन्दा रख सकते है.
लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि तामीर-इंसानियत के कन्वीनर ने आखिर में इस इ.सलीम अखतर साहब ने इस मौके पर शरीक हुऐ हे सबका शुक्रिया अदा किया। और कहाँ आप सबके यहां यहां जमा होने पर मैं सबसे पहले अपने अल्लाह शुक्र अदा करता हूँ जिसने इतने दानिशवरों को मेरी दावत पर जमा कर दिया - मैं अपने मेहमानो का शुक्रिया अदा करता है
इस मान्फ्रेन्स में जिन लोगों ने शिरकत की उन में खासतौर पर मिर्जा अरशद बेग, एड वसी अहमद, मुफ्ती जईम नसीमी , साहिल शम्सी देशभक्त, धवन दीक्षित, सय्यद आसिफ़ हसन, जहानउल्लाह खान, ख्याल मुरादाबादी, मुसर्रत हफीज़ एङ, एड रहमान, एा. अब्दुल रहमान, हसनैन अख्तर, शफ़ात खां, अब्दुल समद , निहाल नाज़िम , एड. सलीम, तन्जीम शास्त्री, एस. जुबैर अली, सबदर नियाजी, सोहराब खान, सय्यद अनवर अली, विजयपाल सिंह कामरेड।