समाचार विवरण

  22 Jun 2025

मुस्लिम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को एक जुट करने को हुई एक आवश्यक बैठक

पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुस्लिम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों की एक आवश्यक बैठक जिला गाजियाबाद में संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडलों बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ, औऱ आगरा में बैठकंे आयोजित की जाएगीं। जिसमें मुस्लिम सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को एकजुट करने का आवाहन किया जाएगा। इसके लिए आठ कमेटियां बनाकर क्षेत्र वाइज बैठकें आयोजित की जाएगी। इन कमेटियों का कार्य सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को एक साथ एक मंच पर लाना होगा तभी हम सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ सकेंगे और मुस्लिम दलित व एससी एसटी को उनका अधिकार दिलवा सकेंगे। बैठक में बसी अहमद एडवोकेट, प्रसादी पासवान, डॉक्टर राजेश्वर गौतम, यशवंत राव, राजकुमार सैनी आदि के अलावा तमाम क्षेत्रीय सामाजिक संगठनों व राजनीतिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।

बैठक के माध्यम से सभी जिम्मेदार हजरात से अपील की गई कि हर एक जिले की लिस्ट तैयार करें जो आपकी नजर मे ऐसे लोग हों जिन्हें हम और आप अपने साथ कौम व मिल्लत की विकास व समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक उत्थान के लिए और अपनी मजहबी पहचान की सुरक्षा आदि के लिए मुत्तहिद कर सकें। इच्छुक लोगों का नाम और मोबाइल नंबर नेशनल फ्रट आफॅ इन्डिया के वाट्सअप ग्रुप पर डालने का कष्ट करें ताकि पूरे उत्तर प्रदेश मे कम से कम 21 लोगों की कमेटी बना कर काम शुरु हो सके। 
उपरोक्त. मुद्दे के साथ-साथ हमारा मुख्य उद्देश्य मुस्लिम कयादत की सभी पार्टियों और सभी संगठनो को एक साथ लाकर सेक्युलर पार्टियों और संगठनो से दोस्ताना रिस्ता बनाकर जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उत्नी हिस्सेदारी के आधार पर विधान सभा और लोक सभा मे अधिक से अधिक मुस्लिम प्रतिनिधियों और सेक्युलर विचार धारा के लोगो को जिता कर लोक सभा और विधान सभा प्रतिनिधित्व कराना ही मुख्य उद्देश्य है।
आप अपनी पार्टी चलाएं अपना संगठन जैसे चला रहे हैं चलाएं मगर आपकी इसमें छोटी भागीदारी आपको निकट भविष्य में शक्तिशाली बनाएगी जो हमारी आने वाली नस्लो के लिए अमूल्य धरोहर होगा।
जिले की कुछ कमेटियां इस प्रकार है-


(1) गाज़ियाबाद के ज़िम्मेदारी -

नवाबुद्दीन सिद्दीक़ी - राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटी रक्षा दल,

नजर चौधरी - राष्ट्रीय अध्यक्ष, जन लोकमत पार्टी,

मोहम्मद ताहिर,

मोहम्मद याहिया साहब - पूर्व मैनेजर, एम.एफ.,

क़ौम इद्रीशी - इद्रीशी समाज के नेता,

नासिरुद्दीन भाई,

शादाब भाई

(2) जिला हापुड़ के ज़िम्मेदारी-

डॉ. लताफ़त साहब - राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल लोकमत पार्टी,

डॉ. आमिर साहब - मेरठ से उच्च शिक्षा में प्रतिष्ठित,

जनाब दिलशाद भाई - नेता, पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा,

(3) बुलंदशहर के ज़िम्मेदारी,

मुफ़्ती हारून साहब,

जनाब ग़ुलाम सरवर साहब,

जनाब राजुद्दीन गदरे,

मोहम्मद ताहिर हुसैन,

(4) जिला अलीगढ़ के ज़िम्मेदारी-

जनाब वासी अहमद एडवोकेट - राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुस्लिम मजलिस,

सईद अहमद - राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन समाजवादी पार्टी,

मोहम्मद ताहिर हुसैन,

(5) जिला मेरठ के ज़िम्मेदारी-

राजुद्दीन गदरे,

डॉ. आमिर,

मोहम्मद ताहिर हुसैन,

डॉ. लताफ़त - राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल लोकमत पार्टी,

(6) जिला बिजनौर के ज़िम्मेदारी-

सईद अहमद,

डॉ. के. ज़ेड. बुख़ारी,

डॉ. ए. आर. रहमानी,

(7) जिला रामपुर के ज़िम्मेदारी-

जनाब बाबर ख़ान साहब - राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन,

हाजी ज़मीर रिज़वी साहब - राष्ट्रीय महासचिव, ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन,

(8) जिला औरैया के ज़िम्मेदारी,

जनाब शरीफ भाई.

(9) जिला कानपुर देहात के ज़िम्मेदारी-

जनाब शरीफ भाई,

(10) जिला इटावा के ज़िम्मेदारी-

जनाब शरीफ भाई,